कमजोर शरीर को स्वस्थ कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:58

शारीरिक कमजोरी को दूर कर तुरंत एनर्जी से भर देंगे ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल-

शारीरिक कमजोरी दूर कर तुरंत ऊर्जा देने वाले फूड्स

प्रॉसेस्ड फूड से करें तौबा

ओन्लीमाईहेल्थ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आजकल अधिकतर लोगों को चीज, बर्गर, पिज्जा आदि जंक फूड्स खाने की आदत हो गई है. ये फूड्स आपको टेस्टी जरूर लगेंगे, लेकिन ये शरीर की कमजोरी को दूर नहीं करते हैं. ना ही आपको कमजोरी दूर करने के लिए एनर्जी से भरते हैं. चीज, बर्गर, पिज्जा, चाउमीन, कैंडीज आदि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व ना के बराबर होते हैं, जो शरीर के जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं. प्रॉसेस्ड फूड्स, पैक्ड फूड्स आदि में प्रिजरवेटिव्स, सोडियम, ट्रांस फैट आदि अधिक होते हैं, जो आपको सुस्त बनाते हैं. ऐसे में आप अधिक से अधिक अनप्रॉसेस्ड फूड्स का सेवन करें, ताकि मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो और कमजोर मांसपेशियों को दुरुस्त करें.

मौसमी फलों और सब्जियों को दें प्लेट में जगह

शारीरिक कमजोरी, सुस्ती, आलस, कम एनर्जी लेवल आदि को दूर करने के लिए जितना हो सके अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें. इनमें कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं. विटामिन बी12 युक्त फल-सब्जियों के सेवन से मांसपेशियों की कमजोरी, थकान को दूर किया जा सकता है. इन फलों, सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को दूर करते हैं. इंफ्लेमेशन के कारण शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है.

कैफीन युक्त ड्रिंक्स की जगह पिएं हर्बल टी

कुछ लोगों को लगता है कि अधिक कैफीन युक्त ड्रिंक्स जैसे चाय, कॉफी आदि के सेवन से शरीर की कमजोरी, थकान, लो एनर्जी लेवल आदि को दूर कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि इनमें न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त नहीं होते हैं. इनके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन होने की संभावना भी बढ़ जाती है. आप चीनी रहित चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी या अन्य कोई हर्बल टी का सेवन करें.

नट्स और बीजों को करें डाइट में शामिल

शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए डाइट में तरह-तरह के बीज, नट्स, ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल करें. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है. नट्स में कैलोरी भी कम होती है और आसानी से पचने वाले भी होते हैं. मांसपेशियों में कमजोरी, थकान आदि महसूस करने पर आप एक मुट्ठी नट्स, बीजों का सेवन करें. इनके साथ-साथ आप खूप पानी और लिक्विड पदार्थ का सेवन करें, ताकि गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी, थकान महसूस ना हो. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए साबुत अनाज, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, लीन प्रोटीन आदि शामिल करें.

शरीर स्वस्थ बनाने का तरीका-

सुबह गुनगुना पानी पिए

दिन की शुरुआत सुबह से होता है। तो आपको सुबह खाली पेट 1 से 2 ग्लास गुनगुना पानी पीना होगा। खाली पेट पानी पीने से मल शरीर से काफी अच्छे से साफ हो जाता है।

पीने इसके साथ ही साथ गुनगुना पानी पीने से शरीर के बहुत से फायदे देखने को मिलता है। जब हम सुबह सो कर उठते है तो हमारे शरीर के नस काफी सिकुड़े होते है पर गुनगुना पानी पीने से यह सामान्य हो जाते है।

व्यायाम करे

अगर आप सुबह जल्द उठते है तो आप कुछ समय के लिए जरूर व्यायाम। वही अगर आप सुबह देर से उठते और आपके पास समय नहीं होता है तो आप समय निकाल कर व्यायाम करे। इससे आपका सारा दिन काफी अच्छा बीतेंगे।

इसके साथ ही साथ शाम के समय भी जरूर से जरूर व्यायाम करे। शुरूर में आपको दिकत हो सकता है पर कुछ समय बाद आपको आदत हो जाएगी।

समय के साथ भोजन करें

अगर आप भी एक स्वस्थ शरीर (healthy body) चाहते है तो आप अपने भोजन को एक दम समय पर ले। ना ही कुछ लेट करके और न ही जल्द। इससे आपको उसी समय भूख लगेंगे जब आप खाना खाने का समय तय किया होगा।

जब आप समय के साथ भोजन करेंगे तो आपका शरीर खाने को काफी आसानी और समय के साथ हजम करेंगे। हम आपको बता दे कि जब हम भोजन करते है तो हमारा शरीर कुछ समय आलस जैसा हो जाता है। वह इसलिए क्योंकि पेट भोजन को पचाने के लिए शरीर की काफी शक्ति का प्रयोग करता है।

सुबह जल्द उठे

सुबह जल्द उठाने का मतलब यह है कि आपको रात को जल्द सोना होगा। सुबह जल्द उठने के काफी फायदे होते है। हमारा शरीर एक नियम से जुड़ा होता है। काफी समय पहले लोग रात को जल्द सोते थे और सुबह जल्द उठते थे।

यह आदत हमारे शरीर में आज भी मौजूद है। तो अगर हम रात को जल्द सोते है और सुबह जल्द उठते है तो हमारा शरीर और दिमांग काफी तरो तजा महसूस करते है।

हमारे शरीर में रात के समय हर समय समय पर प्रतिक्रिया है। यह प्रतिक्रिया हमारे सोने पर ही अच्छे से हो सकता है।

फलो का सेवन करे

हमारे शरीर के लिए फल ही काफी जरूरी होते है। अगर आप भी एक स्वस्थ शरीर (swasth sharir) चाहते है तो आप भी फल का सेवन करे। हम आपको यह नहीं कह सकते है कि आप इस फल का सेवन करे क्योंकि यह आपके शरीर के हिसाब से निर्भर करेगा।

भिन्न भिन्न तरह के फलों में भिन्न प्रकार के तत्व पाए जाते है। जो शारीर को काफी जरूरी होते है।

ड्राई फूड का सेवन

ड्राई फूड के सेवन से हमारा शरीर अंदर और बाहर से काफी मजबूत बनता है। ड्राई फूड के अंदर ऐसे तत्व होते है जो हमारे शरीर को काफी फायदे देते है। अगर आपको बार कुछ खाने का मन करता है और आप पैक भोजन करते है तो आप उसकी जगह पर ड्राई फूड का सेवन करे।

पानी की काफी सेवन करे

अगर आप पानी को कम पीते है तो भी आपका शरीर स्वस्थ नहीं रहेंगे। पानी के जरिए हमारे शरीर से काफी नुकशान दयाक तत्व हमारे शरीर से बाहर निकलते है। ऐसे में अगर हम पानी पीने की मात्रा कम कर देंगे तो वह तत्व हमारे शरीर से बाहर नहीं निकलेंगे तो हमारे शरीर में भिन्न तरह के बीमारी जन्म ले सकते है।

8 घंटे की नींद ले

उम्र और स्वास्थ्य के हिसाब से नींद का समय कम ज्यादा होता है। पर एक सामान्य इंसान के लिए दिन में करीब 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। आप इससे कम ज्यादा भी है। पर दिन में 8 घंटे सोना काफी ज़रूरी माना जाता है।

अगर 8 घंटे सोया जाए तो हमारा शरीर काफी स्वस्थ रहेगा और काम के समय आलस और नींद नहीं आएगी।

प्रोटीन वाला भोजन ले

आपने भोजन में वह भी भोजन शामिल करे. जिससे आपको काफी अच्छा खासा प्रोटीन मिलता हो। प्रोटीन की कमी होने से हमारे स्वस्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

जंक फूड और ज्यादा तली चीजें न खाएं

जंक फूड के साथ ही साथ ज्यादा तली चीजें खाना स्वस्थ के लिए काफी बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा तली चीज़ो को खाने से हमारे शरीर में चर्बी बढ़ सकती है जिसके कारण शरीर मोटापे का शिकार हो सकता है।

हरी सब्जी का सेवन करें

हरी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हरी सब्जी से शरीर के काफी अंग काफी स्वस्थ रहते है। जिसका आँख कमजोर होता है उन्हें हरी सब्जी कहानी चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info